फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पूर्व विधायक के बेटे समेत कई पर जमीन के कब्जे का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की पत्नी फरीदा बेगम ने एक पूर्व विधायक के बेटे और कई अन्य पर संगीन आरोप लगाया है। आरोप है कि उनकी कुछ जमीन कब्जा ली गई और कुछ पर कब्जे की नीयत चल रही है। विरोध करने पर मारपीट भी की गई।
मुख्यमंत्री, डीआईजी, कमिश्नर, डीएम और एसएसपी को यह शिकायत भेजी गई है। शिकायत में मिर्जापुर पोल गांव निवासी फरीदा बेगम ने आरोप लगाया कि उनके परिवार की जमीन पर लगातार कब्जा किया जा रहा है। इसमें पूर्व विधायक का बेटा भी शामिल है। 27 जून को दोपहर के समय कई भूमाफिया हथियार लेकर मिर्जापुर स्थित उनके बाग में जबरन घुस गए। जब उनका विरोध किया गया तो उन्होंने कनपटी पर पिस्टल तान दी। उसके साथ मारपीट भी की। आसपास के लोगों की आवाज सुनकर आरोपी वहां से भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदा बेगम ने आरोप लगाया कि उसके पति काफी समय पहले एक राजनीतिक पार्टी में सक्रिय थे। उसी पार्टी के विधायक होने के नाते दोनों का संपर्क था।
अब पूर्व विधायक का बेटा उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा है, जिसने शाहपुर गाड़ा, इंदरपुर तालडा आदि स्थानों पर भी भूमि पर अवैध कब्जा कर उन्हें बेच दिया। इस बारे में कई बार पुलिस-प्रशासन को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें