देवबंद में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात।
- फोटो : अमर उजाला
पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं ने अपने मुखिया को भरोसा दिलाया कि लोकसभा चुनाव में हर हाल में जीत हासिल करेंगे। कार्यकर्ताओं में इतना जोश देखकर पूर्व सीएम भी गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि चुनाव में यही जोश और जज्बा रखना।
उधर, पूर्व सीएम के आगमन के चलते देवबंद में यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। हालांकि प्रशासन द्वारा हाईवे से देवबंद-गंगोह बाईपास का रूट डायवर्ट किया गया था। बावजूद इसके शादी समारोह में आने वाले वाहनों के कारण इस मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। पूर्व सीएम अखिलेश यादव कार्तिकेय राणा के प्रतिष्ठान पर पहुंचे तो रोड पर करीब पौने घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
गलत रूट पर निकला पूर्व सीएम का काफिला
पूर्व सीएम अखिलेश यादव के देवबंद आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। इसके बावजूद उनके देवबंद जाने वाले तय रास्ते को लेकर असमंजस हो गया। दरअसल, पूर्व सीएम अखिलेश यादव चार्टर्ड प्लेन से 12:07 बजे सरसावा हवाई पट्टी पर उतरे। यहां से उन्हें सड़क मार्ग से सरसावा होते हुए देवबंद पहुंचना था, लेकिन रास्ते भटके पायलट काफिले को सहारनपुर की तरफ लेकर बढ़ गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जब इसका पता चला तब तक उनका काफिला पिलखनी के निकट स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन तक जा चुका था। इसके बाद सभी गाड़ियों को वापस मोड़ने के लिए निर्देश मिले और निर्धारित रूट पर लाया गया।
यह भी पढ़ें: पत्नी की बेवफाई: करवा चौथ की शॉपिंग करने आई पति के साथ, चकमा देकर जीजा संग फरार, 16 माह का बेटा भी ले गई
पूर्व विधायक के बेटे और बहू को दिया आशीर्वाद
दोपहर करीब 1.40 मिनट पर अखिलेश यादव फिरदौस गार्डन में पहुंचे। वह समारोह में जाने वाले गेट से पहले ही कार से उतर गए। जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने दोबारा कार में बैठाया और दूसरे रास्ते से अंदर लेकर गए। यहां पर अखिलेश यादव ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। माविया अली की माता रजिया बेगम ने अखिलेश यादव के सिर पर हाथ रखकर दुआओं से नवाजा। शादी में अखिलेश यादव करीब एक घंटा रुके। यहां पर पूर्व सीएम और बसपा सांसद फजलुर्रहमान की नजदीकियां भी चर्चा का विषय रहीं। इससे पहले स्टेट हाईवे-59 स्थित पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राव कारी साजिद के कार्यालय पर भी अखिलेश यादव का स्वागत किया गया।
यह भी पढ़ें: Meerut: करवा चौथ के दिन जीजा संग फरार हुई पत्नी, पति ने फिर भी रखा व्रत, बोला-अब करूंगा ये प्रार्थना