फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय ओलंपिक संघ का गठन, संजय गर्ग मंडला अध्यक्ष बने

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित एक होटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय ओलंपिक संघ का गठन किया गया है। इसमें जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रहे नगर विधायक संजय गर्ग को मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। पदाधिकारियों की घोषणा उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय ने की।
विज्ञापन

डॉ. पांडेय ने कहा कि सहारनपुर मंडल में खेलों के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहा है। उन्होंने जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के अध्यक्ष संजय गर्ग को मंडल अध्यक्ष तथा डॉ. अशोक कुमार गुप्ता को मंडल महासचिव घोषित किया। मुजफ्फरनगर के सुभाष चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा शामली के हरवीर मलिक को उपाध्यक्ष बनाया गया है। शामली निवासी वॉलीबाल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कविंद्र बालियान को वरिष्ठ संयुक्त सचिव तथा निशू राणा, अमनदीप यादव, रश्मि टेरेंस को संयुक्त रूप से संयुक्त सचिव बनाया गया है। एसके रंधावा को सदस्य बनाया गया है, जबकि प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार सलाहकार बनाया गया है। डॉ. संदीप गुप्ता को सहारनपुर ओलंपिक संघ का सचिव घोषित किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है और जो जिम्मेदारी दी है। वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। और खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें