संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शिवालिक वन प्रभाग ने वनों में आग की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण पाने के लिए कंट्रोल रूम का निर्माण किया है। उन्होंने कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं।
प्रभागीय वनाधिकारी शिवालिक वन प्रभाग आर बालाचंद्रन ने बताया कि प्रभागीय कार्यालय शिवालिक वन प्रभाग राज विहार कालोनी में वन अग्नि नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। वन अग्नि दुर्घटनाओं की सूचना नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नम्बर 7500868830 एवं 7839435280 पर दी जा सकती है। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी सैयद अरशद हुसैन एवं कमल सिंह तोमर सहायक होंगे।
-----------
25 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन
सहारनपुर। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 25 जनवरी को ऑफलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
सहायक निदेशक सेवायोजन शिवललित सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। मेले में विभिन्न कम्पनियां प्रतिभाग करेगी। उन्होंने कहा कि 10वीं से स्नातक तक शिक्षित 18 से 30 वर्ष की आयु के युवा सेवायोजन कार्यालय में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।