फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन नहीं देने पर किया प्रदर्शन

Sat, 11 Feb 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह में राशन डीलर के द्वारा राशन कार्डों की फिडिंग के नाम पर कार्ड धारकों से अवैध वसूली करने के विरोध में महंगी के ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि महिलाओं व कार्ड धारकों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन


ग्राम महंगी निवासी महा सिंह सैनी, प्रवीण कौशिक, शिवकुमार सैनी, चंद्रपाल , शाहरुख, हुकमचंद, सुरेशपाल, बदलू सैनी, रामधन सैनी, सोनू सैनी, उमेश चंद, नीटू सैनी, अक्षय सैनी आदि शुक्रवार को गांव में इकट्ठा हुए और राशन डीलर के खिलाफ नारेबाजी की।

आरोप लगाया कि सन 2005 से खाद्य रसद विभाग के द्वारा जारी राशन कार्डों की सीमा समाप्त हो गई थी। इसके बाद से शासन ने कई मर्तबा अनौपचारिक व्यवस्था कराकर बीपीएल, अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को राशन का वितरण कराया परंतु तीतरो के महंगी डीलर द्वारा ग्रामीणों का लगातार शोषण किया गया।
विज्ञापन


आरोप है कि तेल का वितरण 20 रुपये प्रति लीटर की दर से किया जाता है। साथ ही डीलर ने खाद्य सुरक्षा के राशन कार्डों में घालमेल कर अपने ही परिजनों के तकरीबन 20 कार्ड बना दिए हैं। उन्होंने डीएम से राशन डीलर की जांच करा कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें