मतदान करने की शपथ दिलाते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के सेंट मैरी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
छात्राओं ने शारदा नगर, खलासी लाइन में रैली निकाली। विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। छात्राओं ने जगह जगह नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।
इस अवसर पर सुषमा बजाज, सौरभ बजाज, मोहक बजाज, मधुर बजाज, अनु जाज, कीर्ति बजाज आदि मौजूद रहे। सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में मतदान जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। उन्होंने सभी से हर हाल में मतदान करने की अपील की।
डीएम शफक्कत कमाल, सुरेंद्र चौहान, नगर आयुक्त ओपी वर्मा ने बच्चों को मतदान का महत्व बताया। सिस्टर आईवी और सिस्टर एलसी ने मतदान के विषय में अपने विचार प्रस्तुत किए।
ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, नगर आयुक्त ओपी वर्मा, सुरेंद चौहान ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य इफ्तिखार एवं प्रबंधक सैय्यद इफ्तिखार हसन ने सभी का आभार जताया।