सहारनपुर। जिला उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए कहा कि इन समस्याओं का जल्द निस्तारण कराया जाए। उन्होंने दिल्ली रोड औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी के लिए दिल्ली रोड पर चुनेहटी तक नाला निर्माण कराने की मांग की।
कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की। उन्होंने दिल्ली रोड पर मेडीग्राम तक स्ट्रीट लाइट लगवाने आदि की मांग की गई। उन्होंने पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को भी बैठक में रखा। उन्होंने पुलिया का चौड़ीकरण, अंबाला रोड स्थित गुरदेव नगर में मास्क लाइट एवं नालियों का निर्माण और जिला पंचायत द्वारा भेजे गए नोटिस का मुद्दा उठाया। कुबेर कॉम्प्लेक्स में नालियों का निर्माण, छज्जपुरा में जीत पोल्ट्री फार्म तक सड़क निर्माण, यशोदा कुंज नवादा रोड पर सड़क एवं नाली निर्माण, सड़क दूधली के औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, पथ प्रकाश, पानी निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग की गई। डीएम ने उद्यमियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस दौरान नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, उप आयुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, आरके धवन, सरदार हरजीत सिंह, मनजीत सिंह अरोड़ा, अनूप खन्ना, प्रियेश गर्ग, संदीप कपूर, सुनील सैनी, आदेश बिंदल, सागर भटनागर, संजय यादव, मदन लाल अरोड़ा, जनकराज कक्कड़, विमल परोथी, नवीन सैनी आदि मौजूद रहे।