सहारनपुर में जिला मिनी ओलंपिक के तहत सोमवार को फुटबाल, जूडो, साइकिलिंग, बास्केटबाल और टेनिस मुकाबले हुए। पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों ने खूब जोर आजमाइश की। प्रतियोगिता का समापन 18 नवंबर को होगा।
मिनी ओलंपिक के तहत इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान पर फुटबाल प्रतियोगिता हुई। पहले मुकाबले में ग्लोकल यूनिवर्सिटी की टीम ने सरस्वती विहार स्कूल को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया।
दूसरे मैच में डीएफए ने साउथ पोल एकेडमी को 4-0 से हराया। तीसरे मैच में ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल की टीम 3-0 से विजेता बनी। इस दौरान शरद शुक्ला, गिरीश मोहन, तनवीर अहमद, फुरकान कुरैशी, शाहिद, पप्पू, फिरोज, काशी नरेश यादव, अब्दुल अहद, प्रदीप, शाकिर अहमद आदि थे।
डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के जूडो हाल में कराई गई जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अवनी, श्रद्धा, भूमिका, मुस्कान, अनामिका, शिवांशी, प्राची, खुशी, तान्या, शिवानी, नीति, मेधा और रिया ने पदक जीते।
इस दौरान चंद्रकांत अग्रवाल, योगेश गुप्ता, रवि सिंघल, एसी गुप्ता, संजय गर्ग, दीपक गुप्ता आदि थे। रिमाउंट डिपो एंड ट्रेनिंग स्कूल परिसर में साइकिलिंग प्रतियोगिता कराई गई। एक हजार मीटर में सचिन ने पहला, अनंगपाल ने दूसरा और रजत हांडा ने तीसरा स्थान पाया।
10 किलोमीटर में जितेंद्र, सचिन और अकरम क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इनके अलावा अनेक मुकाबले कराए गए। इस दौरान बाबूराम सैनी, रामशरण, दीपचंद, पूर्णचंद धीमान, डा. सत्यपाल, याकूब कलीम, चंद्रपाल, सतीश कुमार आदि थे।
जेवी जैन कॉलेज में बास्केटबाल मुकाबले कराए गए। इनमें आशा मॉडर्न स्कूल ने सरसावा क्लब, सहारनपुर पब्लिक स्कूल, सेंट मैरी एकेडमी ने अपने मुकाबले जीते। इस दौरान संदीप गुप्ता, शरद पंवार, आसिफ, महिमा आदि रहीं।
सेंट मैरी एकेडमी में आयोजित टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में दीक्षा, रावी, अनिष्का, जतिन, अंश, दीप्ति, आकृति, शोभा, संयम, चिराग आदि ने पदक जीते। इस दौरान निपुण जैन, आरसी जैन, फादर थारसिस, संजय गर्ग आदि रहे।