सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में अलग-अलग दुकानों से 10 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को शहर में कोर्ट रोड पर गिल कॉलोनी स्थित रेस्टोरेंट से लाल मिर्च पाउडर, हल्की पाउडर और पनीर का नमूना लिया गया। नकुड़ में प्रिया स्वीट्स से बफीर्, एक अन्य दुकान से गुलाब जामुन का नमूना संग्रहित किया। रामपुर मनिहारान में शर्मा डेयरी से पनीर, देवबंद में मलिक डेयरी से दूध व दही का नमूना लिया गया। कैलाशपुर में सुनील मिष्ठान भंडार से रसगुल्ला और गागलहेड़ी में इंडियन स्वीट्स से घेवर का नमूना लिया संग्रहित किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी जवाहर लाल, जगदंबा प्रसाद, अमित कुमार गौतम, शिवनाथ सिंह, सुमनपाल, कुलदीप तिवारी, महेश कुमार, विनोद आदि रहे।