फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य प्रसंस्करण प्रयोगशाला भवन तैयार, हस्तांतरण होने का इंतजार

विज्ञापन
कृषि विज्ञान केन्द्र में बना खाद्य प्रसंस्करण प्रयोगशाला - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में बनने वाले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत खाद्य प्रसंस्करण प्रयोगशाला का भवन बनकर तैयार हो गया है। इसके लिए जरूरी मशीनरी भी आ गई है। अब केवल भवन का हस्तांतरण होना शेष है। इस प्रयोगशाला के बनने से जनपद में फल एवं सब्जियों के खाद्य प्रसंस्करण को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र में बनने वाले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत खाद्य प्रसंस्करण प्रयोगशाला का भवन बनकर तैयार हो गया है। इसमें फल एवं सब्जियों के विभिन्न उत्पाद बनाने की तकनीक के साथ ही उत्पाद में मूल्य संवर्धन करने के गुर भी सिखाए जाएंगे, साथ ही इसमें खाद्य प्रसंस्करण की नवीनतम तकनीक की जानकारी मिलेगी। प्रदेश के कई कृषि विज्ञान केंद्रों को उत्कृष्टता के केंद्र के तौर पर विकसित किया जाना है। इसमें जनपद का चयन मशरूम, आम की बागवानी और मधुमक्खी पालन के लिए किया गया है। इसके तहत बनायी जा रही खाद्य प्रसंस्करण प्रयोगशाला में मशरूम, फल एवं सब्जी उत्पादकों को उत्पादन की नई तकनीक की जानकारी से लेकर प्रसंस्करण का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिससे उत्पादक अपने उत्पादों में मूल्य संवर्धन कर अधिक मुनाफा कमा सकें।
प्रयोगशाला में मिलेंगी ये सुविधाएं
- फल एवं सब्जियों का अचार, जैम, सूखा पाउडर आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- खाद्य प्रसंस्करण के उपकरण भी इस प्रयोगशाला में लगाए जाएंगे।
- मधुमक्खी पालकों को शहद के प्रसंस्करण, पैकिंग और विपणन के गुर सिखाए जाएंगे।
- मशरूम सहित अन्य सब्जियों के विभिन्न उत्पाद बनाने का भी प्रशिक्षण होगा।
कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में बनने वाले उत्कृष्टता केंद्र के तहत खाद्य प्रसंस्करण प्रयोगशाला भवन बनकर तैयार हो गया है। इसके लिए जरूरी मशीनरी भी आ गई है। इस प्रयोगशाला के हस्तांतरण के बाद इसमें प्रशिक्षण सहित अन्य कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। - डॉ. आईके कुशवाहा, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें