फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खाद्य विभाग का छापा, 16 क्विंटल रसगुल्ले कराए नष्ट

Sun, 01 Nov 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने देवबंद में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने छेना रसगुल्ला, मिल्क केक और गुलाब जामुन बनाने वाली फैक्टरी पर छापा मारा। इस दौरान 16 क्विंटल रसगुल्ले नष्ट कराए। वहीं, पांच कट्टों में रखी 211 किलो सूजी को सीज किया।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर अभियान चलाया गया था। अलग-अलग अंक में मिलावटखोरी की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसी कड़ी में शनिवार को सहायक आयुक्त खाद्य प्रथम अशोक कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. चमन लाल व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने देवबंद में मिठाई निर्माण फैक्टरियों पर छापा मारा। सबसे पहले गांव राजूपुर स्थित मोहम्मद शकील की छेना रसगुल्ला फैक्टरी में छेना और रसगुल्ला बनाने का काम अस्वच्छ परिस्थितियों में होता मिला। टीम ने मौके से छेना और छेना रसगुल्ला के नमूने संग्रहित किए। इसके साथ ही खराब गंदगी के बीच रखे करीब छह क्विंटल रसगुल्ले विक्रेता की सहमति से नष्ट कराया। इसके बाद मोहम्मद शकील की दूसरी फैक्टरी पर मिल्क केक और गुलाब जामुन बनाए जा रहे थे।
टीम ने दोनों खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इसके बाद सरफराज की छेना रसगुल्ला और मिल्क केक निर्माण इकाइयों पर कार्रवाई की गई। यहां से छेना, रसगुल्ला, सूजी, दूध और मिल्क केक के नमूने लिए गए। अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे करीब 10 क्विंटल रसगुल्ले नष्ट करा दिए गए। इसके अलावा पांच कट्टों में रखी 211 किलो सूजी सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता शाहबू की अभिरक्षा में दे दी गई। योगेंद्र की गुलाब जामुन निर्माण फैक्टरी पर छापा मारकर बिक्री के लिए तैयार गुलाब जामुन और छेना रसगुल्ला के नमूने संग्रहित किए गए। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार, उमेश कुमार, महेश कुमार, अमित गौतम, कुलदीप तिवारी, जगदंबा प्रसाद और सुमन पाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें