फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब के बताए रास्तों करें आत्मसात: रवि

विज्ञापन
दिल्ली रोड़ स्थित एक सभागार में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधायक ज्वाला - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज संगठन द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ज्वालापुर के विधायक रवि बहादुर शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री वाल्मीकि के मूलमंत्र का जाप कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने दबे कुचले और असहाय लोगों को जीवन स्तर ऊपर उठाने का काम किया है। उन्होंने सभी को ध्यान में रखते हुए संविधान का निर्माण किया था। हमें उनके बताए रास्तों पर चलना चाहिए। पंजाब से आए भावाधस के संचालक वीरेश विजय ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने सभी को शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराने का काम किया। उन्होंने संविधान में ऐसी व्यवस्था की कि कमजोर व्यक्ति को भी समाज में सम्मान मिले। इस दौरान प्रवीण, गौरव, प्रदीप ढिलोड़, रविंद्र बब्बर, डाक्टर दिनेेश कल्याण, सुनीला ढिलोड़, शेर सिंह शेरा, सचिन सोदाईं, राजन डबराल, सुभाष बिरला, रोहित, अरविंद, नीरज, राजेंद्र भगत, निकुंज बिरला, ओम प्रकाश घावरी, विनोद घावरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री गुरु रविदासिया धर्म प्रचार सेवा ट्रस्ट द्वारा मोहल्ला गढ़ीमलूक में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान सुदेश कुमार, राजकुमार, देशराज, दिलीप, डॉ. राकेश, प्रमोद, उमेश, प्रदीप भारती, बालेश्वर, दीपक, सुरेंद्र, पिंटू, सुशील, संजय, ताराचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें