शनिवार सुबह करीब सात बजे कोहरे में कुछ ऐसा नजारा रहा। कोहरे के बीच स्टेडियम में प्रेक्टिस करते
सहारनपुर। शनिवार की सुबह फिर घना कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान में तीन और अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। ऐसे में सुबह के समय ठंडक महसूस की गई। हालांकि दिन भर धूप रही।
जनपद में कई दिन से मौसम साफ चल रहा था, लेकिन शनिवार की सुबह अचानक मौसम बदल गया। सुबह जब लोग जगे तो घना कोहरा नजर आया। देहात क्षेत्र में घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 से 60 मीटर तक रही। इसकी वजह से हाईवे पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए।
शहरी क्षेत्र में दृश्यता 100 से 150 मीटर तक रही। सुबह दस बजे कोहरा हटना शुरू हुआ और हल्की धूप निकल आई। पूर्वाह्न 11 बजे तक कोहरा पूरी तरह हट गया। कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान तीन डिग्री गिरकर दस डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही और वह 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।