फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा, हेलीकाप्टर से की जा रही निगरानी

Thu, 20 Jul 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हेलीकाप्टर से निगरानी करते डीएम और एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीकाप्टर से कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग की सुरक्षा के साथ-साथ यमुना के जलस्तर का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कांवड़ियों पर आसमान से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराने में अधिकारियों ने जमीन से लेकर आसमान तक निगरानी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बुधवार को जिलाधिकारी पीके पांडेय, एसएसपी बबलू कुमार और एएसपी सुरेंद्र दास ने सुबह लगभग 11 बजे पुलिस लाइन से हेलीकाप्टर में उड़ान भरी। 

 हेलीकाप्टर में अधिकारियों ने कांवड़ रूट का निरीक्षण किया। अधिकारी सहारनपुर से सरसावा, नकुड़, गंगोह होते हुए देवबंद  पहुंचे। वहां पूरे रूट को अच्छी तरह देखने के बाद काली नदी और  यमुना नदी के जलस्तर का जायजा लिया।
विज्ञापन


पानी कहां तक पहुंचा और कितना बढ़ गया है। उसके बाद हेलीकाप्टर में अधिकारी गागलहेड़ी होते हुए दोपहर लगभग 2 बजे सहारनपुर में उतरे। इस दौरान डीएम, एसएसपी और एएसपी ने जगह-जगह कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा कर सहारनपुर में कांवड़ियों के आगमन पर स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें