फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियां उफान पर: शाकंभरी देवी के दर्शन को रुके श्रद्धालु, कई गांवों का मुख्यालय से टूटा संपर्क

Mon, 21 Jul 2025 03:29 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के शाकंभरी  देवी क्षेत्र में तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। कई गांवों का तहसील से संपर्क कट गया है। श्रद्धालुओं को भूरा देव पर रोक दिया गया है। प्रशासन अलर्ट पर है।

विज्ञापन
शाकंभरी देवी खोल में आई बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के शिवालिक पर्वतीय क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते स्थिति बिगड़ने लगी है। सिद्धपीठ श्री शाकुंभरी देवी की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर बह रही शफीपुर, बादशाहीबाग, पाडली और शाहपुर गाड़ा नदियां उफान पर हैं। इस कारण कई गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट गया है और श्रद्धालुओं को फिलहाल भूरा देव पर ही रोक दिया गया है।
विज्ञापन

 

श्रद्धालुओं को भूरा देव पर रोका गया
सोमवार सुबह शाकुंभरी बाढ़ चौकी से जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी गजेन्द्र सिंह ने सायरन बजाकर और अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं को सतर्क किया। रात में सिद्धपीठ में रुके श्रद्धालुओं को भूरा देव से आगे न बढ़ने की सलाह दी गई। भूरा देव बाढ़ चौकी पर तैनात पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन

सड़कें जलमग्न, हाईवे पर भी असर
बारिश के बाद सहारनपुर-विकासनगर हाईवे पर भी नदी का पानी आ गया, जिससे राहगीरों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर जलभराव होने से यातायात प्रभावित हुआ है।

ग्रामीणों की बढ़ी चिंता
स्पोर्ट्स कॉलेज के पास से बह रही नदी में बने रपटे पर कूड़ा फंसा हुआ है, जिससे तीन गांवों में पानी घुसने की आशंका बढ़ गई है। कुछ दिन पहले इसी स्थान पर ग्रामीणों के घरों में पानी घुस गया था और भारी नुकसान हुआ था। सोमवार को पानी का बहाव एक बार फिर तेज होता दिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें