सहारनपुर। फिरोजपुर रेल मंडल में ब्लॉक के चलते मंगलवार को भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। सहारनपुर से गुजरने वाली सुपर, शालीमार एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें निरस्त रहीं। वहीं, कोहरे के कारण चार ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट आई। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरअसल, इन दिनों रेलवे के अलग-अलग रेल खंडों में ब्लॉक लेकर ट्रैक पर कार्य किया जा रहा है। जिसकी वजह से ट्रेनों को निरस्त और रूट बदलकर या फिर आंशिक रूप से रद्द किया गया। मंगलवार को सहारनपुर से होकर जाने वाली 12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी, 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी, 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा, 14618 नई दिल्ली-जालंधर सुपर, 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार और 12470 जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रही। वहीं, कामाख्या-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा साढ़े छह घंटे, जम्मूतवी-हावड़ा मेल छह घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी और जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस दो-दो घंटे की देरी से सहारनपुर में पहुंची।