फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्कूली बस की चपेट में आकर एमएससी छात्रा की मौत

Wed, 27 Nov 2024 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में पेपर मिल रोड पर एक स्कूली बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी सवार युवती की मौत मौत हो गई, जबकि भाई घायल हो गया। पता लगने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती देहरादून के एक कॉलेज से एमएससी की पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन

थाना देवबंद के रहने वाले राजेंद्र तिवारी तहसील में अमीन के पद पर कार्यरत है। उनकी एक बेटी शिवानी तिवारी (23) अपने छोटे भाई वंश तिवारी के साथ किसी काम से सहारनपुर में आई थी। वापस लौटते समय पेपर मिल रोड पर स्कूली बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी अनियंत्रित हो गई। शिवानी बस की चपेट में आ गई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई वंश हो गया। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
आसपास के लोगों ने युवक को उठाया। पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतका के भाई को भी हल्की चोट आई। पुलिस ने मृतका के परिजनों को फोन कर जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे है। पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें