फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो दिन में पांच मरीजों की मौत, 54 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना से दो दिन में पांच और मरीजों की मौत हुई है। इनके साथ ही सहारनपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 91 पर पहुंच गई है। उधर, सोमवार को 54 नए संक्रमित मिले, जिनमें पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। जनपद में संक्रमितों की कुल संख्या भी 6487 हो गई है।
विज्ञापन

चार मौतें रविवार को हुईं, जिसकी पुष्टि अपर निदेशक स्वास्थ्य की रिपोर्ट में हुई है, जबकि पांचवें व्यक्ति की मौत सोमवार को हुई। उधर, सोमवार को 54 नए संक्रमित मिले हैं। नए संक्रमितों में तल्हेड़ी के सात, मंधोर के तीन, वसंत विहार के दो, नौरंगपुर के तीन, बाबूराय गंगोह के दो, पुलिस लाइन के दो लोग संक्रमित मिले हैं।
इनके अलावा कोतवाली सदर बाजार, एसबीडी अस्पताल परिसर, नल्हेड़ा गंगोह, ज्वाला नगर, लेबर कॉलोनी, शारदानगर, साई धाम कॉलोनी, देवबंद, पंजाबी बाग, अंबेहटा, सीकरी कला, इशाकपुर, नागल ब्लॉक, बेहट माजरी, नगर निगम, डंगडोली, देवेंद्र नगर, नीलकंड विहार, एयरफोर्स स्टेशन परिसर, सलूनी, शास्त्रीनगर, भगत सिंह कॉलोनी, मेडिसिटी अस्पताल, मोहल्ला गंगाराम, नवीननगर, राजकीय मेडिकल कॉलेज, नवाबगंज, मिशन कंपाउंड, पठानपुरा, नुमाइश कैंप, छिदबना, फंदपुरी आदि जगहों के एक-एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सोमवार को कोविड अस्पतालों और आइसोलेशन से 114 लोगों की छुट्टी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें