सहारनपुर। कोरोना से पांच और मरीजों की जान चली गई। इनके साथ ही जनपद में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या अब 404 हो गई है। सोमवार को 567 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनके बाद जनपद में संक्रमित मिलने वालों का आंकड़ा 29901 पर पहुंच गया है। उधर, सोमवार को 791 कोरोना मरीज ठीक भी हुए। इनके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 5230 रह गई है।
उधर, सोमवार को मिले 567 संक्रमितों में बागाखेड़ी के 14, मल्हीपुर रोड के सात, सोनाअर्जुनपुर, सोंधे बांस, रामपुर मनिहारान, उमाही कलां के छह-छह, नकुड़, मीरगढ़, बेहट, राजविहार के चार-चार, दीवानी कचहरी, कंबोह माजरा, जड़ौदा जट, बालाजीपुरम कॉलोनी, माधोनगर, नवीन नगर, गगोह के तीन-तीन तथा मोहल्ला शिवपुरी, हुसैनपुर, मोहल्ला बंजारान, हथौली, पीएचसी माजरी, नागल, भायला, अंबेहटा शेख, नुमाइश कैंप, शिवम कॉलोनी, सड़क दूधली, बेहट रोड, रेखा कॉलोनी, गौरव विहार, पुलिस लाइन परिसर, पंत नगर, शिवाजीनगर, पीलीबेग, टोडरपुर, रसूलपुर, मियानगी, पिलखनी, बीरखेड़ी, गुडंब, नयागांव, भूतेश्वर मार्ग, पंत विहार, रेलवे कॉलोनी, लाखनौर, उमाही के दो-दो लोग शामिल हैं।
7176 ने पहली तथा 1758 ने दूसरी डोज ली
सहारनपुर। कोरोनारोधी टीकाकरण की श्रंखला में सोमवार को शहर और सभी 11 ब्लॉक में 46 बूथों पर टीकाकरण हुआ। पहली डोज के लिए 9100 लोगों केे आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें 18 से 44 आयु वर्ग के ज्यादातर लोग थे। 7176 लोगों ने टीका लगवाया। दूसरी डोज के लिए 3200 लोगों का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें से 1758 लोगों ने टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि टीकाकरण मंगलवार को भी जारी रहेगा।