फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बेटी की शादी के लिए रखे पांच लाख और जेवर चोरी

Tue, 12 May 2026 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। कस्बे के पांडोली रोड स्थित एक मकान को निशाना बनाते हुए चोर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि जल्दी ही उसकी बेटी की शादी है।
विज्ञापन

पांडोली रोड निवासी मुंतज़िर का परिवार सहारनपुर रिश्तेदारी में आयोजित दावत कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था। उनकी पत्नी और बच्चे दो दिन पहले ही वहां चले गए थे, जबकि रविवार को मुंतज़िर भी घर का ताला लगाकर कार्यक्रम में शामिल होने चला गया। सोमवार शाम करीब तीन बजे जब वह वापस घर लौटा तो मुख्य गेट का ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। घर के अंदर पहुंचने पर कमरों के ताले और अलमारी के लॉक भी टूटे मिले। चोर अलमारी में रखी करीब पांच लाख रुपये की नकदी तथा लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित मुंतज़िर ने बताया कि उसकी बेटी शहजादी की ईद-उल-जुहा के बाद शादी तय थी, जिसके लिए उसने काफी समय से नकदी और जेवर एकत्र कर रखे थे। तहरीर में बताया कि नकदी समेत 15 लाख रुपये की चोरी हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें