फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से पांच मजदूर खंभे से गिरे, एक की मौत

Sat, 04 Nov 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
घायल हुए मजदूर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में शट डाउन लेने के बावजूद सप्लाई छोड़ने के कारण विद्युत लाइन पर काम कर रहे मजदूर झटके से नीचे गिर पड़े। इससे एक मजदूर की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल है।
विज्ञापन


घटना के बाद पीड़ितों के साथी मजदूर ने ठेकेदार व सुपरवाइजर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। गांव हलगोया के पास नई विद्युत लाइन बनाने का कार्य चल रहा है। जिस स्थान पर यह कार्य चल रहा है, वहां पहले से ही ऊपर से हाईटेंशन की लाइन है।

इस लाइन के नीचे नई लाइन बनाने के लिए शुक्रवार को ठेकेदार की लेबर लगी थी। कार्य करने के दौरान ऊपर से जा रही हाई टेंशन लाइन का शटडाउन सुपरवाइजर सुरेंद्र द्वारा लिया गया था। इसके बाद मजदूर लाइन पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान हाईटेंशन लाइन में आपूर्ति चालू कर दी गई। इसी दौरान इसके नीचे लाइन का तार हाईटेंशन लाइन को छू गया। इस पर करंट लगने से लाइन पर कार्य कर रहे पांच मजदूर झटके से नीचे आ गिरे।

इनमें से एक नवनीत निवासी देवहली जिला फतेहपुर की नीचे गिरने ही मौत हो गई जबकि उसके अन्य साथी रामराज, संतोष, विजय और भीम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना डायल सौ को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

घटना की तहरीर अशोक पुत्र देशरज ने ठेकेदार अमरेंद्र कुमार व सुपरवाइजर सुरेंद्र के खिलाफ देते हुए कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी एसके राणा ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें