फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों में उठीं पांच अर्थियां, मचा कोहराम

विज्ञापन
शनिवार को ग्राम गोविंदपुर के जंगल में हुए पटाखा फैक्ट्री के विस्फोट में मरे गये लोगो की शव यात्रा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा/सहारनपुर। गांव बलवंतपुर में रविवार को दो और सलेमपुर में तीन अर्थियां उठीं तो हर किसी की आंख से आंसू निकल आए। परिजनों की चीख-पुकार के बीच पटाखा फैक्टरी विस्फोट में मारे गए पांच लोगों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। पांच मौतों से ग्रामीण भी गमजदा हैं और घरों पर चूल्हे नहीं जले हैं। रविवार को पटाखा फैक्टरी मालिक राहुल उर्फ जोनी पुत्र किरणपाल, वर्धन पाल पुत्र अर्जुन, सुमित पुत्र सोनवीर का अंतिम संस्कार ग्राम सलेमपुर के श्मशान घाट में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से मृतकों को अंतिम विदाई दी। वहीं, सागर और कार्तिक का संस्कार बलवंतपुर में किया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों ने दिया कंधा
वर्धनपाल के अंतिम यात्रा में स्थिति यह बनी कि ग्रामवासी कम होने के कारण सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट पहुंचाया। हादसे को लेकर पुलिसकर्मी भी भावुक नजर आए और मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी।
होगी हर संभव मदद, मुख्यमंत्री ने जताई सांत्वना
दोपहर के समय उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री ब्रिजेेश सिंह व जसवंत सिंह सैनी, सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक मुकेश चौधरी, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, उप जिलाधिकारी किंशुक श्रीवास्तव, भाजपा नेता पवन सिंह राठौर सभी पीड़ितों के घर पहुंचे। उन्होंने परिवारों को सांत्वना दी। सुमित के परिजन नेताओं को देखकर फफक कर पड़े, जिस पर उन्होंने परिवार को बुजुर्ग पिता को गले लगा कर ढांढस बंधाया। अमर उजाला से बात करते हुए राज्यमंत्री ब्रिजेश सिंह रावत, जसवंत सैनी ने कहा कि संपूर्ण घटनाक्रम एवं पीड़ित परिवारों की रिपोर्ट बनाकर मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रेषित कर दी है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है और उनको हर संभव मदद दिलाई जाएगी। वहीं, शनिवार की देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन

रात भर हटाया मलबा, मृतकों केअवशेष करे एकत्र
शनिवार की शाम छह बजे पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद से रविवार सुबह तक फायर ब्रिगेड, पुलिस तथा एनडीआरएफ की टीम में मलबा हटाने में लगी रही। मृतकों के अवशेषों को एकत्र किया गया।
राहुल का भाई है पुलिस में, मशरूम की खेती का था इरादा
पटाखा फैक्ट्री के मालिक राहुल के भाई गौरी शंकर ने बताया कि वह यूपी पुलिस में मेरठ में कार्यरत है। उन्होंने यह जमीन मशरूम की खेती के लिए ली थी। काफी समय से डेढ़ बीघा क्षेत्र में मशरूम की खेती कर रहे थे। उनका इरादा अब पटाखा फैक्ट्री का काम छोड़ कर भविष्य में मशरूम की आधुनिक खेती करने का था, लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया।
छह ही लोग थे फैक्टरी में
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि छह लोग ही पटाखा फैक्टरी में थी। शुरुआत में आशंका थी कि चार-पांच लोग लापता हैं, लेकिन छानबीन के बाद स्पष्ट हुआ कि फैक्टरी में छह ही लोग थे। इनमें से पांच की मौत हो चुकी है और एक बुरी तरह घायल हुआ है। अब कोई लापता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें