फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एसआईआर में लापरवाही पर पांच बीएलओ निलंबित

Thu, 20 Nov 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिल में विधानसभा मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान(एसआईआर) का कार्य चल रहा है। इसमें लापरवाही बरतने पर पांच बीएलओ को निलंबित किया गया है। इन सभी पर कार्यों में लापरवाही का आरोप था।
विज्ञापन


सहारनपुर नगर विधानसभा में एसआईआर के संबंध में एक वीडियो प्रसारित हुई थी। इसमें पांच से छह बीएलओ एक ही जगह पर बैठकर गणना पत्र भर रहे थे। इस संबंध में संबंधित बीएलओ के खिलाफ जांच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। जांच में सामने आया कि बूथ संख्या 346, 348 और 349 के बीएलओ एक ही स्थान पर काम कर रहे थे। इसके साथ ही इनकी प्रगति भी असंतोषजनक पाई गई।
इसके बाद भाग संख्या 346 के बीएलओ मजहर अहमद, 348 के बीएलओ आयशा, 349 के बीएलओ मशकूर खान को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही बूथ संख्या 374 के बीएलओ नितिन कुमार के ऊपर भी घोर लापरवाही के आरोप थे। बूथ संख्या 22 के बीएलओ अंकित कुमार के ऊपर भी एसआईआर अभियान में लापरवाही के आरोप थे। इन सभी की प्रगति भी संतोषजनक नहीं थी। जांच के बाद निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह ने इन सभी पांच बीएलओ को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें