फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 10 स्कूलों के 31 वाहनों की फिटनेस खत्म, नोटिस जारी

Fri, 14 Aug 2026 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में बच्चों की सुरक्षा को लेकर संभागीय परिवहन विभाग ने अनफिट स्कूली वाहनों पर सख्ती शुरू कर दी है। फिटनेस समाप्त होने के बावजूद स्कूली वाहनों का संचालन करने वाले 10 स्कूल संभागीय परिवहन विभाग के निशाने पर हैं। विभाग ने नोटिस जारी करते हुए वाहनों की फिटनेस कराने को कहा है।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत जिले में 11 अगस्त से 25 अगस्त तक अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की ओर से फिटनेस समाप्त वाहनों के स्कूल प्रबंधन और वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे गए। जिलाधिकारी ने बैठक में स्कूल प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और संचालकों को वाहनों की फिटनेस कराने के निर्देश दिए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी स्कूल प्रबंधन को इस संबंध में निर्देश दिए थे। परिवहन विभाग की सूची के अनुसार, जिले में 10 स्कूलों के 31 स्कूली वाहनों की फिटनेस समाप्त है।
इनमें ब्राइट होम पब्लिक स्कूल नानौता के नौ, बीएसएम ग्लोबल स्कूल जंधेड़ी, ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल दौलतपुर पठेड़ कला, केल्विन सेंट्रल एकेडमी नयागांव नकुड़, एमआरएस मेमोरियल स्कूल गंगोह रोड के तीन-तीन, भगवती शेर सिंह मेमोरियल जंधेड़ी, डिसेंट इंडियन पब्लिक कॉलेज मुजफ्फराबाद, दून हिल्स एकेडमी देवबंद, जिला सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज तिरपड़ी नकुड़ और माउंट लिटेरा जी स्कूल चुनहेटी फाटक के दो-दो वाहन शामिल हैं। एआरटीओ प्रशासन ने संबंधित स्कूल प्रबंधन और स्कूल स्वामियों को निर्देश दिए कि फिटनेस कराए बिना इन वाहनों का संचालन न किया जाए। पकड़े जाने पर प्रवर्तन कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें