सहारनपुर मंडल में प्रथम आई पीएचसी नागल
नागल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नागल का सहारनपुर मंडल में लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान पाने के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ डीके सोनकर ने कहा कि ईमानदारी, मेहनत एवं लगन से किया गया कार्य हमेशा सुखदाई होता है। इसी का नतीजा है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नागल की टीम को प्रथम स्थान मिला है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख मास्टर विजेंद्र चौधरी, चौ राजवीर सिंह, कपिल डाबर, डा अर्शी आदि मौजूद रहे।