विज्ञान प्रदर्शनी में गोचर के माडल को प्रथम सांत्वना पुरस्कार
रामपुर मनिहारान। शहीद दिवस के मौके पर आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में गोचर कृषि इंटर कालेज के दो छात्रों ने जैव विविधता पर मॉडल प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल ने उन्हें प्रथम सांत्वना पुरस्कार दिया।
रेनबो स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के 125 विद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कालेज के छात्र नवनीत पंवार व एजाज मलिक के जैव विविधता पर बनाए। प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह ने दोनों विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कुष्ठ रोग को लेकर छात्रों को शपथ भी दिलाई। महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। राजबीर सिंह, विकास चौधरी, मौसम सिंह आदि रहे।