पहले एवं तीसरे शनिवार को होगा संपूर्ण समाधान दिवस
सहारनपुर। डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि जनपद में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को तहसील मुख्यालयों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। आयोजन सुबह दस से दोपहर दो बजे तक होगा। 17 जुलाई को तहसील सदर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजन किया जायेंगा।
डीएम ने बताया कि तहसील नकुड़ में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं तहसील देवबंद में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में आयोजन होगा। सात अगस्त को नकुड़ में, 21 अगस्त को देवबंद में, चार सितंबर को रामपुर मनिहारान में, 18 सितंबर को बेहट में, दो अक्तूूबर को सहारनपुर में, 16 अक्तूूबर को नकुड़ में, छह नवंबर को देवबंद में, 20 नवंबर को रामपुर मनिहारान में, चार दिसंबर को बेहट एवं 18 दिसंबर को सहारनपुर में आयोजित किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अध्यक्षता में सात अगस्त को देवबंद में, 21 अगस्त को रामपुर मनिहारान में, चार सितम्बर को बेहट में, 18 सितम्बर को सहारनपुर में, दो अक्तूबर को नकुड़ में, 16 अक्तूूबर को देवबंद में, छह नवम्बर को रामपुर मनिहारन में, 20 नवम्बर को बेहट में, चार दिसम्बर को सहारनपुर और 18 दिसम्बर को नकुड़ में आयोजित होगा।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में सात अगस्त को रामपुर मनिहारान में, 21 अगस्त को बेहट में, चार सितम्बर को सहारनपुर में, 18 सितम्बर को नकुड़ में, दो अक्तूबर को देवबंद में, 16 अक्तूूबर को रामपुर मनिहारन में, छह नवंबर को बेहट में, 20 नवंबर को सहारनपुर में, चार दिसंबर को नकुड़ और 18 दिसंबर को देवबंद में आयोजन होगा।