फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: हाईवे पर आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बची चार लोगों की जान

Mon, 12 Dec 2022 08:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : हाईवे पर अचानक एक कार आग का गोला बन गई। इस दौरान कार में सवार चार लोग बाल-बाल बचे। 
विज्ञापन
हाईवे पर कार में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रामपुर मनिहारान के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हालांकि कार सवार सभी लोग सुरक्षित है। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन




बताया गया कि कार सवार सहारनपुर से जा रहे थे। जैसे ही वे रामपुर मनिहारान के पास पहुंचे तो कार में अचानक आग लग गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। 

यह भी पढ़ें: BIJNOR NEWS: विवाहिता ने बिजली के तार से फंदा लगाकर की आत्महत्या, दहेज की मांग से थी आहत
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पा लिया। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि चलती कार में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड और पुलिस को भेजकर आग पर काबू पाया गया। लिखित में कोई भी सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें: BAGHPAT: रंछाड़ गांव के जंगल में कुएं में गिरा तेंदुआ, मचा हड़कंप, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें