फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: राज्यकर विभाग के छापों के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पूर्व भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा के आवास पर जीएसटी के छापा मारी का विरोध जताते व्यापारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। राज्यकर विभाग के छापा मारी से आक्रोशित सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुडे़ व्यापारियों ने पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा के आवास पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पूर्व सांसद को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने सर्वे की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली रोड स्थित पूर्व सांसद के आवास पर व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सुरेंद्र मोहन चावला ने कहा कि व्यापारी सरकार को सर्वाधिक राजस्व देते हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों ने यदि अपना रवैया नहीं बदला तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चलाने में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले व्यापारी समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों की समस्याओं से प्रदेश सरकार को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं की उन्हें पूरी जानकारी है। इनका जल्द ही निस्तारण कराया जाएगा। पूर्व सांसद को सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों ने जीएसटी विभाग के छापों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सर्वे की इस कार्रवाई से इंस्पेक्टर राज और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। जीएसटी विभाग द्वारा की जा रही सर्वे की कार्रवाई से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। इस दौरान राजेंद्र गुप्ता, कृष्णलाल ठक्कर, आरके मल्होत्रा, जकुमार विज, अशोक छाबड़ा, दीपक खेड़ा, राजीव मदान, ऋषिराज ढींगड़ा, मदन लांबा, सुधीर मिगलानी, अनुज अग्रवाल, सरदार पुरुषोत्तम सिंह, मुकेश दत्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें