दो दुकानों में लगी आग, लगाया आरोप
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सरकड़ी में दो दुकानों में आग लग गई, जिससे सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने एक व्यक्ति पर आग लगाए जाने का आरोप लगाया है।
गांव सरकड़ी निवासी सोनी बताया कि गांव में ही उसकी परचून और चपलों की दुकान है। शुक्रवार की रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद करके घर चल गया था। रात में किसी समय संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में आग लग गई। शनिवार की सुबह जब दुकान खोलने गया तो धुआं उठ रहा था और सामान जलकर राख हुआ था। उसका हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। इस संबंध में सोनी ने एक व्यक्ति पर दुकान में आग लगाए जाने का आरोप लगाते हुए देहात कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह ने बताया कि सोनी किराएदार है। इसने दुकान मालिक पर आग लगाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।