फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाताखेड़ी में लकड़ी से लदे ट्रक में लगी आग

विज्ञापन
ट्रक में लगी आग को बुझाते लोग - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र के खाताखेड़ी में रविवार रात हाईटेंशन विद्युत लाइन के नीचे खड़े लकड़ी से लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। इससे आसपास रह रहे लोग घबरा गए। बाद में दमकल विभाग की टीमों ने पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

खाताखेड़ी की गली नंबर 10 में यूनिवर्सल स्कूल के सामने लकड़ी से लदा हुआ ट्रक खड़ा था। इसी ट्रक के ऊपर हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार थे। इस ट्रक में अचानक आग लग गई। तेज धुएं के साथ आग बढ़ती गई। इससे घटनास्थल के आसपास रह रहे लोग बेचैन हो गए। क्षेत्र के कुछ लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग लगने से ट्रक के साथ ही उसमें लदी ज्यादातर लकड़ियां जल गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि ट्रक क्षेत्रवासी शोएब का था। घटना का कारण बिजली के तारों में स्पार्किंग हो सकता है। ट्रक में आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। दो माह पहले भी मंडी कोतवाली क्षेत्र में ही रायवाला के साड़ी शोरूम में आग लग गई थी। इससे काफी नुकसान पहुंचा था। सर्द मौसम में अचानक आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन

बिजली की वायर जलने से आपूर्ति हुई बाधित
हादसे के दौरान ट्रक में लगी आग से बिजली की वायर भी जल गई। इससे क्षेत्र में डेढ़ घंटे से भी अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही। बाद में इसे ठीक करवाया गया। वहीं, दूर के कुछ हिस्से में दूसरे फीडर से बिजली आपूर्ति कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें