गागलहेड़ी में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लि. उत्तरी क्षेत्र पाइप लाइन रुड़की ने ऑॅॅफ साइट फायर माॅकड्रिल का प्रदर्शन किया। प्रबंधक (मार्केटिंग) अनिल सोपोरी ने पाइप लाइन सुरक्षा को सबसे अहम बताकर ग्रामीणों को सुरक्षा की प्रथम कड़ी बताया।
बृहस्पतिवार को दोपहर देहरादून रोड स्थित इंडियन ऑयल उत्तरी क्षेत्र पाइप लाइन के डी प्वाइंट स्थल पर फायर सर्विस, इंडियन ऑयल, बीपीएल, एचपीसीएल के सुरक्षा अधिकारियों की मौजूदगी में ऑॅॅफ साइट फायर माॅक ड्रिल का प्रदर्शन किया। इंडियन ऑयल के सीनियर आफिसर मोहित वासुदेवा ने बताया तेल पाइप लाइन कुरुक्षेत्र से डी प्वाइंट यमुनानगर, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मेरठ जाती है। इसकी सुरक्षा सबसे जरूरी है।
सीओ फायर सर्विस तेजवीर सिंह ने कहा आग लगने पर तुरंत सूचना 100, 101 या नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। ताकि आग पर तुरंत काबू पाया जा सके।
सीएचसी हरोड़ा प्रभारी डॉ. विरेंद्र भाटी ने आग से झुलस जाने पर साफ ठंडे पानी को झुलसे हिस्से पर डालने और फफोले पड़ने पर घबराने की जरूरत नहीं होने की बात कही, क्योंकि फफोले बिक्टेरिया को शरीर में अंदर जाने से रोकते हैं।
घायल व्यक्ति को तुरंत 108 की सहायता से नजदीकी अस्पताल भेजे। इसमें सहायक प्रबंधक रुड़की रमेश बगारी, वरिष्ठ अभियंता दीपक राज सिंह, सुरक्षा अधिकारी नवीन, क्षेत्रीय विधायक जगपाल सिंह, थानाध्यक्ष गागल हेड़ी संजीव यादव, एसआई जीत सिंह, कांस्टेबल संजय यादव, रवि, प्रधान बिजेंद्र, मोहन लाल मेहंदी रत्ता, राज सिंह आदि रहे।