फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन का तार टूटने से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरो। एलटी लाइन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से लगी आग की चपेट में आकर किसान का एक लाख रुपये से ज्यादा कीमत का सामान जल गया। पीड़ित ने बिजली विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सतसरा निवासी मुर्सीदा पत्नी अनवर अली ने अधिशासी अभियंता व थाना पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि मंगलवार की रात्रि अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर आ गिरा। इससे निकली चिंगारी से उसके खेत में बने कमरे में रखे सामान ने आग पकड़ ली। इससे ट्यूबवेल की मोटर, स्टार्टर, स्प्रे मशीन, महंगी कीटनाशक दवाइयां, कृषि यंत्र सहित एक लाख रुपये कीमत से ज्यादा का सामान खराब हो गया। ग्रामीणों चंदूराम प्रजापति, पिंटूराम, रामभूल, रामकुमार, उस्मान, विनोद कुमार आदि का आरोप है कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने पूरे गांव में ही एलटी लाइन के ऊपर से हाईटेंशन लाइनों का जाल बुन रखा है। इससे हर वक्त हादसे का डर बना रहता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार एसडीओ व जेई से लाइनों के नीचे सुरक्षा के लिए जाल लगवाने का अनुरोध किया है, लेकिन किसी ने भी सुनवाई नहीं की। ग्रामीणों ने पीड़ित किसान के नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है। उधर, उप खंड अधिकारी नवनीत यादव ने बताया कि वे जांच करा कर लाइन में सुधार के साथ ही पीड़ित की मदद कराने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें