फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तीन मंजिला दुकान में लगी भीषण आग, 30 लाख से ज्यादा का सामान जलकर राख

Fri, 03 Feb 2023 10:57 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : तीन मंजिला दुकान में आग लगने से 30 लाख रुपये से ज्यादा का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस आग लगने का कारण जानने में जुटी है।
विज्ञापन
तीन मंजिला दुकान में आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में तीन मंजिला दुकान में आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये की दवाइयां और अन्य सामान जल कर राख हो गए। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


सहारनपुर के दिल्ली रोड शिवाजी नगर स्थित सुंदरपाल अत्तार पुत्र आनंद प्रकाश की छुटमलपुर के सहारनपुर रोड स्थित सिटी काम्पलेक्स में तीन मंजिला दुकान है। गुरुवार रात सवा नौ बजे सुंदरपाल दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। रात किसी वक्त आग लग गई।

वहीं सुबह साढ़े पांच बजे अभिकर्ता सुधीर अखबार डालने आया तो आग लगने का पता चला। इसके बाद सुंदर ने पुलिस को सूचना दी। अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। दुकान में बिजली का कनेक्शन भी नहीं है। छत पर लगे सोलर प्लांट से बिजली चलती थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Suicide: धर्मांतरण के मामले में बड़ा खुलासा, तंत्र-मंत्र के जाल में फंसा था दुष्यंत, नहीं मानी मां की भी बात
विज्ञापन


पीड़ित सुंदरपाल ने बताया कि वह रात में इन्वर्टर बंद करके गए थे। बताया कि आग लगने से 30 लाख रुपये से ज्यादा की देशी दवाइयां, मेवे, देशी घी आदि सामान जल कर खाक हो गया।

यह भी पढ़ें: Shamli News: 15 किमी साइकिल चलाकर अचानक कांधला थाने पहुंच गए एसपी, मचा हड़कंप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें