फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पीडब्ल्यूडी की महिला जेई से छेड़छाड़, जबरन शराब पिलाने का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- विभाग के ही अवर अभियंता पर आरोप, नशे की हालत में पकड़ी महिला की गर्दन
विज्ञापन

- इंजीनियर दिवस पर लगे रक्तदान शिविर का मामला, नशे में रक्तदान का भी आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। इंजीनियर दिवस पर लगे रक्तदान शिविर के दौरान लोक निर्माण विभाग की महिला अवर अभियंता से छेड़छाड़ और जबरन शराब पिलाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि विभाग के ही एक अवर अभियंता ने नशे में गर्दन पकड़ी। इसके बाद आरोपी ने नशे की हालत में ही रक्तदान किया। इस मामले में थाना जनकपुरी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
लोक निर्माण विभाग में निर्माण खंड की महिला अवर अभियंता ने तहरीर देकर बताया कि 15 सितंबर को इंजीनियर दिवस पर डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने देहरादून चौक स्थित संघ भवन में रक्तदान शिविर लगाया था। आरोप है कि इसी दौरान निर्माण खंड के अवर अभियंता अनुज भारद्वाज ने महिला जेई से अभद्र व्यवहार किया और छेड़छाड़ की। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उसे जबरन शराब पिलाने का प्रयास किया गया। आरोपी के हाथ में पानी की बोतल थी, जिसमें शराब थी।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने महिला जेई की गर्दन पकड़कर बोतल मुंह पर लगा दी और जबरन शराब पीने के लिए मजबूर करने लगा। महिला जेई का यह भी आरोप है कि आरोपी अवर अभियंता ने नशे की हालत में रक्तदान भी किया। उन्होंने स्टाफ की एक महिला समेत दो लोगों को घटना का प्रत्यक्षदर्शी बताया है। आरोप लगाया कि आरोपी का पहले भी इसी तरह का व्यवहार रहा है। आरोपी उन्हें धमकी भी दे रहा है, जिससे महिला जेई सदमे में है।
विज्ञापन

उधर, जांच अधिकारी उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि अवर अभियंता अनुज भारद्वाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें