फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बाल रोग विशेषज्ञ से मांगी 10 लाख की रंगदारी, किसान नेता पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 20 Jun 2026 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश शर्मा ने किसान यूनियन से जुड़े नेता पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर बदनाम करने और अस्पताल बंद कराने की भी धमकी दी है। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर थाना जनकपुरी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाजोरिया रोड स्थित एक अस्पताल के संचालक एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि लंबे समय से शहर में प्रैक्टिस कर रहे हैं। विपक्षी पक्ष ने पूर्व में विभिन्न स्तरों पर शिकायत की गई थी। उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच की गई थी, जिनकी जांच में पुष्टि नहीं हुई है। 12 जून को एसडीएम सदर कार्यालय में हुई बैठक के दौरान अमर त्यागी मौजूद थे, जो अपने को एक किसान यूनियन से जुड़ा होना बताया। आरोप है कि बैठक समाप्त होने के बाद कार्यालय के बाहर अमर त्यागी ने चिकित्सकों से अभद्रता की। मामले को निपटाने की एवज में धन की मांग की।
आरोपी ने बाद में विभिन्न माध्यमों से 10 लाख रुपये की मांग करते हुए रकम न देने पर शहर में प्रैक्टिस बंद कराने, अस्पताल पर ताले लगवाने और सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने की धमकी दी। चिकित्सक ने आरोप लगाया कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण वह और अन्य डॉक्टर भय और मानसिक तनाव में हैं। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर थाना जनकपुरी पुलिस ने अमर त्यागी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें