फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खुद को प्रयागराज निवासी और हिंदू नाम बताते थे उमर और अंसार

Fri, 21 Nov 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। नगर के खेड़ा मंदिर से सटे मकान में रहने वाले अंसार व उमर के मामले में नई जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों युवक अपना हिंदू नाम और खुद को प्रयागराज का निवासी बताते थे। उधर, मकान मालकिन ने दोनों युवकों से कमरा खाली करा लिया है।
विज्ञापन


बता दें, कि पिछले करीब बीस दिन से नगर के मोहल्ला चौधरीयान स्थित खेड़ा मंदिर से सटे मकान में दो मुस्लिम युवक रह रहे थे। बताया जाता है कि दोनों युवक पूरा दिन अपने कमरे के अंदर रहते थे और केवल शुक्रवार को ही नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जाते थे। शक होने पर बुधवार को मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को दो संदिग्ध युवकों के रहने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने छानबीन की थी। इस संबंध में स्थानीय दुकानदार ने बताया कि उक्त दोनों युवक उसकी दुकान पर सामान लेने के लिए आते थे। पूछने पर उन्होंने अपने नाम हिंदुओं वाले तथा प्रयागराज के रहने वाले बताए थे।
बुधवार को उन्हें जब उक्त युवकों के मुस्लिम और बिहार व प्रतापगढ़ निवासी होने पता चला तो वह हैरत में पड़ गए। उधर, पुलिस द्वारा छानबीन करने के बाद मकान मालकिन ने अंसार को कमरा खाली करने को बोल दिया है। बताया जाता है कि अंसार अपना सामान समेटने में लगा है। उधर, कोतवाली पुलिस का कहना है उक्त युवक कोतवाली आया था और कमरा खाली कर जाने की बात कह रहा था। बताया कि अभी तक की जांच में कुछ संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें