फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: किशोरी आत्महत्या मामले में युवक समेत तीन पर प्राथमिकी

Wed, 25 Mar 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक, उसकी बहन और प्रेमिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। तीनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। किशोरी ने दूसरी प्रेमिका से विवाद के बाद आत्महत्या करने का कदम उठाया था।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम देहात कोतवाली क्षेत्र में मल्हीपुर रोड स्थित शिवपुरी कॉलोनी निवासी किशोरी ने घर पर कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे। इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने वंश, उसकी बहन दिव्या और मनीषा के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका का वंश नामक युवक से प्रेम प्रसंग था। वहीं वंश का संबंध एक अन्य युवती मनीषा से भी बताया जा रहा है। इसी बात को लेकर मृतका और मनीषा के बीच कई बार विवाद भी हुआ था। सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें