फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के खनन माफिया के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। यूपी की सीमा में घुसकर यमुना नदी में अवैध खनन करने वाले हरियाणा के खनन माफिया के खिलाफ खान निरीक्षक ने बेहट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दर्ज कराई गई रिपोर्ट में खान निरीक्षक एजाज अहमद ने बताया कि 11 मार्च को विभागीय टीम ने यमुना नदी के असलमपुर बरथा घाट पर नाव से नदी की जलधारा को पार किया और अवैध खनन किए जाने की जांच की। जांच के दौरान मौके पर तीन बड़े और गहरे गड्ढे पाए गए, जिनमें से 3209 म3 आरबीएम (बालू/बजरी/बोल्डर) का अवैध खनन किया गया था। पूछताछ के बाद असलमपुर बरथा के ग्रामीणों ने बताया, कि यह अवैध खनन हरियाणा के बेलगढ़ के लोगों ने किया है, जो अपने ट्रैक्टर ट्रालियों एवं डंपरों से अवैध खनिज चोरी कर बेलगढ़ में स्थित स्टोन क्रशरों पर डालते हैं। कई बार उन्हें पकड़ने का प्रयास भी किया गया, लेकिन नदी की जलधारा का फायदा उठाकर ये माफिया भाग निकलते थे। खनन विभाग की इस कार्रवाई के बाद हरियाणा के खनन माफियाओं में खलबली मची है।
यमुना नदी की जलधारा बनी माफिया की रक्षक
बेहट। पिछले काफी समय से यूपी की सीमा में हरियाणा के खनन माफिया आधुनिक मशीनों से अवैध खनन करते आ रहे थे। यमुना की जलधारा उनके लिए सेफ जोन बनी थी। जब नाव से जलधारा को पार कर यूपी का प्रशासनिक अमला उन तक पहुंचता था, वह अपने वाहनों व मशीनों को लेकर भाग निकलते थे। इस पर खनन विभाग ने हरियाणा की तरफ यूपी के क्षेत्र में अवैध खनन वाले स्थानों को चिह्नित किया और उसके बाद पता लगाना शुरू किया, कि किस क्षेत्र में कहां के रहने वाले माफिया अवैध खनन कर रहे है। इसके बाद कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

अवैध खनन पर प्रशासन सख्त
बेहट। अवैध खनन को लेकर प्रदेश सरकार की सख्ती असर दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री से शिकायतों के बाद भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय द्वारा कराए गए ड्रोन सर्वे में सहारनपुर की तहसील बेहट क्षेत्र में अवैध खनन की पुष्टि होने पर पिछले दिनों निदेशालय टीम ने कई दिनों तक यमुना नदी में अवैध खनन की जांच की थी। इसके बाद शासन स्तर से गठित जांच टीम ने भी अपनी जांच के दौरान अवैध खनन होना पाया गया था, जिसके बाद 9 स्टोन क्रशरों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई गई है। अब खनन विभाग ने यूपी की सीमा में घुसकर अवैध खनन करने वाले हरियाणा के माफियाओं को टारगेट बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें