फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लोन का आवेदन खारिज करने पर फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक को धमकी

Sat, 03 Oct 2026 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोन का आवेदन खारिज करने पर ग्राहक ने मोबाइल फोन पर फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक को धमकी दी है। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर स्टेट बैंक स्ट्रीट निवासी सक्षम खुराना ने तहरीर देकर बताया कि पिरामल फाइनेंस लिमिटेड में शाखा क्रेडिट प्रबंधक हैं। कार्यालय दिल्ली रोड पर है। उनके कार्य में ग्राहकों के दस्तावेज और व्यवसाय की स्थिति का विश्लेषण कर लोन के लिए पात्रता निर्धारित करना शामिल है। एक अक्तूबर को उन्होंने शादाब नाम के ग्राहक का लोन संबंधी आवेदन दस्तावेज और व्यवसाय के आधार पर उपयुक्त नहीं पाए जाने पर अस्वीकार कर दिया था।
आरोप है कि शादाब ने उन्हें फोन किया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। साथ ही लोन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने का दबाव बनाया। आरोप है कि इसके बाद शादाब, सुफियान, सानू खान और प्रियांशु त्यागी ने फोन कर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। जांच अधिकारी उप निरीक्षक गौरव कुमार ने बताया कि चारों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें