फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवती से छेड़छाड़ को लेकर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 10 लोग घायल

Thu, 03 Jun 2021 04:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। वहीं इसमें महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


गांव रायपुर निवासी एक पक्ष का आरोप है कि उनके घर की लड़की दवाई लेने के लिए जा रही थी, इसी दौरान दूसरे पक्ष के युवक ने छेड़छाड़ कर दी, जिसका उन्होंने विरोध किया और बाद में मामले की तहरीर थाना मिर्जापुर पुलिस को दे दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी।

इसी दौरान आरोपियों ने पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इसके अलावा पथराव भी किया गया। वहीं घायल हुए लोगों को बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ बेहट रामकरण सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें