Saharanpur News : कॉलेज की छुट्टी होने के बाद छात्रों के दो गुटों में जमकर लात-घूंसे चले। मौके पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर छात्रों को दौड़ाया। जानिए पूरा मामला क्या है।
सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में कॉलेज की छुट्टी होते ही छात्रों के दो गुटों में जमकर लात-घूंसे चले। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को लाठियां फटकार कर दौड़ा दिया।
विज्ञापन
कॉलेजों के बाहर तैनात एंटी रोमियो स्क्वाड के न होने के कारण शनिवार दोपहर को कॉलेजों की छुट्टी होने पर कस्बे के पास अंग्रेसन चौराहे पर दो कॉलेजों के छात्रों के गुटों में संघर्ष हो गया। इस दौरान छात्रों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिसमें कई छात्रों को चोंटें आईं। वहीं छात्रों के बीच हुई मारपीट के दौरान चौराहे पर ट्रैफिक का जाम लग गया और छात्रों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।
वहीं झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर छात्रों को दौड़ा दिया। इस दौरान पुलिस को देख अन्य छात्रों में भगदड़ मच गई। गोरतलब है कि कई दिनों से एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम स्कूल, कॉलेजों और कस्बे से गायब है। इसी जिस वजह से छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हुआ।