फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जेठानी और कांस्टेबल देवरानी में मारपीट, दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गंगोह। क्षेत्र के गांव जेहरा में पारिवारिक विवाद को लेकर जेठानी-देवरानी के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


रेशमा ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उसकी देवरानी पूनम उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल है। वह और उसकी बहन कविता अकसर ससुराल आने पर झगड़ा करती है। दोनों ने परिवार के अन्य सदस्यों पर फर्जी मुकदमे भी दर्ज कराए हैं। रेशमा का आरोप है कि 23 अक्तूबर को पूनम और कविता ने एक राय होकर उस पर चाकू, चिमटा और डंडे से हमला कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह उसे बचाया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से वह कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। इधर, दूसरे पक्ष ने भी इस मामले में कोतवाली में तहरीर देकर अपने पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें