फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बुखार का प्रकोप बढ़ा, नहीं चली एफेरेसिस मशीन

विज्ञापन
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्थापित एफेरेसिस मशीन। 
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। डेंगू का मरीज भी मिल गया है, लेकिन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्थापित एफेरेसिस मशीन शुरू नहीं हुई है। अभी तक स्टाफ को न प्रशिक्षण मिला और न ही जांच के लिए किट आई है। पिछले महीने लाइसेंस मिल गया था। एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 500 यूनिट तक ब्लड रखने की क्षमता है। 31 जनवरी 2024 को शासन से एफेरेसिस प्लेटलेट्स जंबो पैक मशीन मिली थी, जो ब्लड बैंक में स्थापित है। अभी अस्पताल में जंबो पैक की सुविधा नहीं है। पिछले महीने शासन से मशीन को शुरू करने का लाइसेंस मिला था। इससे पहले केंद्रीय टीम व औषधि निरीक्षक ने निरीक्षण किया था। अब डेंगू का सीजन शुरू हो गया है। सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की एकाएक संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में फिजिशियन चिकित्सक की ओपीडी में 60 फीसदी मरीज बुखार पीड़ित आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम को डेंगू का लार्वा मिलने लगा है।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया आने वाले दिनों में डेंगू का प्रकोप बढ़ने की आशंका है, लेकिन ब्लड बैंक में आई एफेरेसिस प्लेटलेट्स जंबो पैक मशीन नहीं चल पाई है। मशीन तभी शुरू होगी, जब स्टाफ प्रशिक्षित होंगे। अभी न स्टाफ प्रशिक्षित हुआ और न ही जांच किट मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें