सहारनपुर में लॉकडाउन में चलते रेलवे रोड़ पर तैनात अलका राठी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना वायरस से जंग में महिला पुलिसकर्मी भी जान जोखिम में डालकर अपना कर्तव्य निभा रही हैं। वे भी पुरुष सिपाहियों के साथ मिलकर दिन-रात की परवाह किए बिना थानों से लेकर चौक चौराहे तक मुस्तैदी से ड्यूटी कर रही है। ये महिला सिपाही यही संदेश दे रही हैं कि अपराजिता हैं हम, कोरोना को हर हाल में करेंगी पराजित।
महानगर में कोर्ट रोड पर महिला कांस्टेबल सविता अपनी सहकर्मियों के साथ मुस्तैद हैं। इसी तरह जीपीओ रोड पर उपनिरीक्षक रीटा शर्मा, घंटाघर पर महिला थाना इंस्पेक्टर अंजू सिंह सहित अनेक जगहों पर महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी कर रही हैं।
घरों की महिलाएं बने सहारा
सहारनपुर शहर के आईटीसी चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात संगीता कहती हैं कि इस समय लोगों को घरों में रखना बड़ी चुनौती है। इस समय घर की महिलाओं की पूरी जिम्मेदारी है कि वह बच्चों और घर के सदस्यों को बाहर न निकलने दें। तभी वे कोरोना जैसी घातक बीमारी को हरा सकते हैं।
सहयोगी सड़कों पर तो हम कार्यालय पर संभाल रहीं जिम्मेदारी
नानौता थाना में मौजूद कांस्टेबल कविता और डिंपल कहती हैं कि पुलिस के अन्य सहयोगी सड़कों पर हैं तो वे कार्यालयों के कामकाज निपटा रही हैं। बीच-बीच में मौका मिलते ही लोगों को कोरोना वायरस के प्रति सजग भी कर रही हैं।
सहारनपुर में लॉकडाउन में चलते कोर्ट रोड पर तैनात सविता- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर में लॉकडाउन में चलते घंटाघर पर तैनात महिला थाना इनचार्ज सरिता सिंह- फोटो : SAHARANPUR
नानौता थाने में तैनात महिला सिपाही कविता और डिंपल- फोटो : SAHARANPUR