फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थैलासीमिया के प्रति जन जागरूकता रैली निकालेगा एफबीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर से अटल टनल लेह-मनाली हाईवे तक निकलेगी रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। थैलासीमिया के प्रति जन जागरण के लिए फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट रैली निकालेगा। रैली सहारनपुर से शुरू होकर अटल टनल लेह-मनाली हाईवे हिमाचल प्रदेश तक जाएगी। रैली सात जनवरी को रवाना होगी।
विज्ञापन

ट्रस्ट के संरक्षक चंद्रजीत सिंह निक्कू ने बताया कि रैली को थैलासीमिया नोडल अधिकारी डॉ. एके चौधरी हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट ने थैलासीमिया से ग्रसित 25 बच्चों को गोद लिया हुआ है, जिनको रक्त उपलब्ध कराया जाता है। संस्थापक तरुण भोला ने बताया कि दुनिया भर में प्रत्येक वर्ष करीब एक लाख बच्चे थैलासीमिया के साथ जन्म लेते हैं। यदि व्यक्ति जागरूक हो तो इस बीमारी पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि रैली के दौरान ट्रस्ट के सदस्य रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख स्थानों पर लोगों को थैलासीमिया के प्रति जागरूक करेंगे। ब्लड मोटिवेटर अभयराज ने बताया कि रैली सहारनपुर से शुरू होकर यमुनानगर, अंबाला, पंचकुला, आनंदपुर साहिब, सुंदरनगर, मंडी, कुल्लू व मनाली सहित दर्जनों पड़ावों में आमजन को थैलासीमिया बीमारी के प्रति जागरूक करेगी। अध्यक्ष पंकज पांचाल ने बताया कि थैलासीमिया एक ऐसी बीमारी है, जिसको केवल जागरूकता से ही रोका जा सकता है। इसके लिये सभी को शादी से पूर्व अपना एचबीए-2 टेस्ट अवश्य करवाना चाहिए। जिनकी शादी हो गई है ऐसी महिलाओं को गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में ही होने वाले बच्चे के भविष्य को सुरक्षित रखने की दृष्टि से यह टेस्ट करवा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें