फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगेंगे ट्रीटमेंट प्लांट, तालाबों के पानी से बुझेगी प्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
लगेंगे ट्रीटमेंट प्लांट, तालाबों के पानी से बुझेगी प्यास
विज्ञापन

- 230 तालाबों के पानी की कराई जा रही जांच, कराया जाएगा ट्रीटमेंट
- जनपद में करीब एक हजार तालाब प्रशासन के अभिलेखों में हैं दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में तालाबों के पानी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। ताकि यह जल लोगों की दिनचर्या के लिए उपयोगी बन सके। साथ ही पशु-पक्षियों एवं पौधों के लिए लाभदायक सिद्घ हो सके। इसको लेकर तालाबों के पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं। साथ ही प्रदूषित तालाबों के किनारे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे।
जिले के शहरी क्षेत्र सहित जनपद में करीब एक हजार तालाब प्रशासन के अभिलेखों में दर्ज हैं। लॉकडाउन के दौरान कई तालाबों को कब्जा मुक्त भी कराया गया। इस बार मनरेगा के तहत 230 तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा तालाबों के पानी की सैंपल की जांच कराई जाएगी। यह काम जिला विकास विभाग व जिला पंचायत राज विभाग संयुक्त रूप से कराएगा।
विज्ञापन

---------------
पानी का सैंपल लेकर जांची जा रही गुणवत्ता
सहारनपुर। पिछले दिनों नकुड़ क्षेत्र में एनजीटी के आदेश पर विशेषज्ञों मामूवाला, ढोबरा व सुजातपुरा स्थित तालाबों के पानी के नमूनों लेकर जांच कराई जा रही है। अब सभी तालाबों के नमूने लिए जाएंगे।
--------------
पर्यावरण अनुकूल बनाया जाएगा जल
सहारनपुर। नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद पानी को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए जल का टीट्रमेंट कराया जाएगा। इसके तहत वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की योजना है। इसके लिए मार्च माह से कार्य शुरू होगा।
----------------
जल की जांच के मुख्य बिंदु
-- हानिकारक व लाभदायक बैक्टीरिया का स्तर
-- जल का रासायनिक विश्लेषण
-- घुलनशील ठोस तत्वों की जांच
-- कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा
-- अम्लता व क्षारीयता का स्तर
-- जल में घुलशीन खनिजों की मात्रा
-- सोडियम और पोटेशियम का स्तर
---------------------
विकासखड़------------------ग्राम पंचायतों की संख्या
बलियाखेड़ी-----------------96
पुवांरका-------------------- 89
मुजफ्फराबाद--------------90
सढ़ौली कदीम--------------84
सरसावा-------------------95
नकुड़----------------------87
गंगोह---------------------98
नानौता-------------------80
रामपुर मनिहारान--------92
देवबंद--------------------110
नागल-------------------93
------------
तालाबों के जल की जांच को नमूने लिए जाएंगे और जल का ट्रीटमेंट भी होगा। इसको लेकर कार्य योजना तैयार की जा रही है। जल को उपयोगी बनाने को मार्च के बाद कार्य शुरू होगा। --- मंशाराम यादव, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन

----------
मनरेगा तहत इस बार 230 तालाबों का चयन किया गया है, जिनका सौंदर्यीकरण होगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। तालाबों के स्वच्छ और निर्मल बनाया जाएगा।-------अरूण कुमार उपाध्याय, उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें