पिता नफीस का कहना है कि उसकी बुआ पाकिस्तान में है, बेटा शायद उससे ही बात करता हो। मैं तो अनपढ़ हूं, कुछ ज्यादा नहीं जानता। हां बेटा देर रात तक मोबाइल पर बातें करता रहता था। उधर, ग्रामीण वाशित, मशरुर राना, इलियास का कहना है कि नदीम के आतंकी कनेक्शन होने से ग्रामीण हैरत में हैं, क्योंकि उसे देख कर नहीं लगता था कि वह आतंकियों के सम्पर्क में है।
यह भी पढ़ें: UP ATS Arrested Terrorist: पाकिस्तान में है नदीम की बुआ, गांव वाले बोले- उसे देखकर नहीं लगता था...
पाकिस्तान में है रिश्तेदारी
नदीम के पिता नफीस अहमद ने बताया कि पाकिस्तान में उनकी कुछ रिश्तेदारी है। उसकी पत्नी जरीना की एक बुआ बशीरी पाकिस्तान के जिला खरखौदा में है। दूसरी बुआ नवाबशाह पिंड पाकिस्तान में है। इसके अलावा नफीस की एक बुआ पाकिस्तान के जिला कुशुर गांव बरखी में है। नदीम भी अक्सर रिश्तेदारों से बातचीत करता रहता था।