फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का कर दिया 86 लाख करोड़ का कर्जा माफ

Mon, 02 Apr 2018 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
गन्ना राज्यमंत्री को तलवार भेंट करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुुर के देवबंद में गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि योगी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद 86 लाख करोड़ का किसान कर्ज माफ किया है। जो पूरे देश के अंदर एक अनोखी मिसाल है। 
विज्ञापन


हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार रात रणखंडी रोड स्थित सभागार में हुए कार्यक्रम में राणा ने कहा कि सरकार ने अपराधियों पर शिकंजा कस लिया है। इसका परिणाम यह है कि बदमाश जेलों से बाहर निकलने को तैयार नहीं है।

राणा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनता के हित में कार्य कर रही है। सपा और बसपा ने अपने शासन में अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया था जबकि भाजपा की सरकार में अपराधियों को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। योगी सरकार के एजेंडे में किसान सबसे ऊपर हैं। 
विज्ञापन


भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि चार वर्ष के कार्यकाल में टपरी से मुजफ्फरनगर तक रेललाइन का दोहरीकरण, देवबंद-रुड़की रेलमार्ग, नानौता- मंगलौर मार्ग, देवबंद रेलवे स्टेशन का सुधारीकरण सहित अनेक कार्य कराए गए हैं।

क्षेत्रीय ब्रिजेश सिंह ने कहा कि सरकार सबका विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, मनीष त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर सिंह पुंडीर, चौधरी राजपाल सिंह, राजकुमार त्यागी, शशी त्यागी आदि ने भी विचार रखे।

अध्यक्षता डा. सुखपाल सिंह और संचालन गजराज राणा ने किया। इस मौके पर दीपक राज सिंघल, अजय सिंघल, नितिन गुप्ता, अरूण गुप्ता, संदीप शर्मा, अजय गर्ग, विकास पुंडीर, डा. कमरूज्जमा कुरैशी, पवन धीमान, आनंद वर्मा, अजीत सिंह राणा, रजनी शर्मा, सत्या शर्मा, शिवराज सिंह रोड, मनोज सिंघल, दीपमाला शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें