फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सरकारी योजनाओं का उठाए भरपूर लाभ : देवेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। विकासखंड बलियाखेड़ी परिसर में त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम में मिलेट्स पुनरोद्धार पर गोष्ठी हुई। गोष्ठी में विधायक देवेंद्र निम मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। सभी किसान इन योजनाओं को भरपूर लाभ उठाए।
विज्ञापन


विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि जनपद मक्का तथा मिलेट्स, तिलहन के क्षेत्र में बढ़ोतरी करें। कृषि विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जा रही निशुल्क किट का लाभ उठाए। सरसों, मसूर, मटर, चना आदि को प्राप्त करने के लिए दर्शन पोर्टल पर पंजीकरण जरूर कराए। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती की ओर रुख करने का आह्वान किया। वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने तिलहन उत्पादन की कई नवीन प्रजातियों के विषय में जानकारी दी। केवीके वैज्ञानिक डॉ. आईके कुशवाहा ने धान फसल में फुदका कीट/भूरा फुदका कीट नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने उद्यान विभाग की कई योजनाओं के विषय में जानकारी दी। एआर को-ऑपरेटिव रविशंकर ने खाद आपूर्ति के संबंध में बताया। इस मौके पर आकांशा पंवार, ब्लॉक प्रमुख सोनिया, जिला पंचायत सदस्य जगपाल सिंह, उप कृषि निदेशक संदीप पाल समेत किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें